I am still little, ain't I?
मैं — तुम अपनी शर्ट अपने-आप पहनो तो!
तुम — नहीं बाबा, अभी तो मैं छोटा हूँ। देखो।
(और तुम उठकर खड़े हो जाते हो, जैसे अपनी छोटी-सी ऊँचाई का सबूत दे रहे हो।)
मैं — अच्छा?
तुम — हाँ। मैं तो अभी तीन साल का हूँ।
मैं — ओह! तो आज कॉपी में चार साल लिखते हुए मैंने किसे देखा था? बोलो, बोलो।
(आज ही नई स्टोरी बुक में नाम और उम्र लिखते समय आर्यन ने बड़ी शरारत से अपनी उम्र “चार साल” बताई थी।)
तुम — (ज़ोर से हँसते हुए) अरे, वो भी मैं ही था… तुम्हारा बेटा। तुम भूल क्यों जाते हो बाबा?
और फिर हँसते हुए तुम मेरी गर्दन में बाँहें डालकर झूल जाते हो।
Comments